वाल्मीकि रामायण · 7 काण्ड · 23,000+ श्लोक

रामायण से पूछें

अपनी स्थिति लिखिये — झगड़ा, धोखा, डर, लत, कर्ज़, अकेलापन — और जानिये रामायण के किस पात्र ने ऐसी ही स्थिति में क्या चुना। मूल श्लोक, उसका सरल भावार्थ और आज का एक छोटा कदम।

कोई नाम या जन्म विवरण नहीं चाहिये। आपकी बात सहेजी नहीं जाती।

जीवन की स्थितियाँ

हर स्थिति पर रामायण का तैयार उत्तर — पढ़िये, किसी अपने को भेजिये।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह उत्तर कहाँ से आता है?
आपकी स्थिति को वाल्मीकि रामायण के 23,000 से अधिक श्लोकों में खोजा जाता है और सबसे मिलते-जुलते प्रसंग निकाले जाते हैं। उत्तर में दिया श्लोक मूल संस्कृत से ज्यों का त्यों है, काण्ड-सर्ग-श्लोक संख्या के साथ; भावार्थ और आपकी स्थिति पर टिप्पणी हमारी अपनी है।
क्या यह भविष्यवाणी है?
नहीं। रामायण भविष्य नहीं बताती, आचरण बताती है — किसी पात्र ने ऐसी ही स्थिति में क्या चुना। उत्तर में कोई गारंटी या भविष्यवाणी नहीं होती।
क्या मुझे जन्म विवरण देना होगा?
नहीं। बस अपनी स्थिति अपने शब्दों में लिखिये। यह सेवा मुफ़्त है; कुंडली के साथ विस्तार से बात करनी हो तो आचार्य जी से ₹11 में पूछ सकते हैं।
गंभीर संकट में क्या करूँ?
अगर आप या कोई अपना खतरे में है, तो पहले मदद लें: KIRAN मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 1800-599-0019, नशामुक्ति 14446, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस 112। रामायण की सीख सहारे के लिये है, इलाज या कानूनी मदद का विकल्प नहीं।

श्लोक गीता प्रेस, गोरखपुर के वाल्मीकि रामायण संस्करण के मूल संस्कृत पाठ से (पृष्ठ संख्या सहित); हिंदी भावार्थ NamaJyoti के अपने शब्दों में। हम कैसे काम करते हैं · आज का राशिफल