मुफ़्त · जन्म नक्षत्र से · रोज़ नया
आज मेरा दिन कैसा रहेगा?
राशिफल सबके लिये एक जैसा होता है। यह आपका है: आपके जन्म नक्षत्र से तारा बल, आपकी राशि से चंद्र बल, और आपके लग्न से आज का विषय — 10 में से एक अंक, क्या करें और क्या टालें, और आने वाले 7 दिन।
- ✓तारा बल — मुहूर्त का वही नियम जो पंडित जी देखते हैं
- ✓चंद्राष्टम के दिन पहले से पता
- ✓अगले 7 दिन: कौन सा दिन बड़े काम के लिये अच्छा
- ✓एक लिंक, रोज़ खोलें — हर दिन का नया अंक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- यह सामान्य राशिफल से कैसे अलग है?
- सामान्य राशिफल केवल आपकी राशि देखता है। यहाँ आपके जन्म नक्षत्र से आज के नक्षत्र की गिनती (तारा बल — 9 प्रकार की तारा), आपकी चंद्र राशि से आज के चंद्रमा का भाव (चंद्र बल) और आपके लग्न के लिये आज के वार-स्वामी की भूमिका — तीनों मिलकर अंक बनाते हैं। एक ही राशि के दो लोगों का अंक अलग हो सकता है।
- तारा बल क्या है?
- जन्म नक्षत्र से आज के नक्षत्र तक गिनकर 9 से भाग देने पर जो शेष आता है, वही तारा है: जन्म, संपत्, विपत्, क्षेम, प्रत्यरि, साधक, वध, मित्र, परम मित्र। संपत्, क्षेम, साधक, मित्र और परम मित्र शुभ मानी जाती हैं; विपत्, प्रत्यरि और वध में सावधानी रखी जाती है। मुहूर्त में यही नियम चलता है।
- चंद्राष्टम क्या होता है?
- जब गोचर का चंद्रमा आपकी जन्म राशि से आठवें भाव में होता है, उसे चंद्राष्टम कहते हैं — लगभग सवा दो दिन, हर महीने एक बार। परंपरा में इन दिनों बड़े निर्णय, विवाद और जोखिम टाले जाते हैं।
- क्या रोज़ देखना होगा?
- परिणाम का लिंक सेव कर लें — वही लिंक हर दिन खोलने पर उस दिन का अंक दिखाता है, और अगले 7 दिन साथ में।
और देखें: मेरा साल 2026 · शादी कब होगी? · आज का राशिफल · आज का पंचांग